पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 सफाई कर्मी हटाए जाने पर कर दी हड़ताल

15 सफाई कर्मी हटाए जाने पर कर दी हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम के आयोजन के लिए कर्मचारियों से मांगे जा रहे हैं पैसे

महिलामेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में ठेके पर नियुक्त सफाई कर्मचारी सुबह काम पर तो आए, लेकिन जब उन्हें करीब 15 कर्मचारियों को हटाने की सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। कर्मचारी कॉलेज के गेट पर पहुंचे और नारेबाजी करनी शुरू कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बार-बार समझाने के बाद भी जब कर्मचारी शांत नहीं हो रहे थे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। जिसे लेकर कर्मचारी में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि अब अपनी मांग को लेकर डीसी से मिलेंगे।

अस्पताल में सफाई का ठेका दिया जाता है। सरकार ने इस माह नया ठेका जारी किया है। 11 सितंबर को नए ठेकेदार ने कुछ कर्मचारियों को हटाने की बात कही थी। जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया और काम रोको हड़ताल की। बाद में अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाकर शांत कर दिया था। सोमवार सुबह करीब 15 कर्मचारियों को हटाने के मामले को लेकर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। कर्मचारी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करनी शुरू कर दी। सूचना के बाद डीएसपी राजीव देशवाल, थाना सदर प्रभारी कुलदीप देशवाल टीम सहित कॉलेज में पहुंच गए।

तीन बार में 39 कर्मियों को हटाया

बीतेएक माह के दौरान करीब 40 सफाई कर्मचारियों को हटाने का नोटिस लगाया जा चुका है। कर्मचारियों का कहना है कि दो बार 12-12 कर्मचारियों को हटाया गया। अब 15 कर्मचारियों को हटाने का फरमान जारी कर दिया।

अस्पताल की नहीं हुई सफाई : सुबह ही कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहने की घोषणा कर दी। जिसके कारण अस्पताल में सफाई कार्य नहीं हो पाया। चकाचक रहने वाले अस्पताल में आज जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ दिखाई दिया। कर्मचारी दोपहर बाद तीन बजे तक धरने पर बैठे रहे। सफाई होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

^कॉलेज स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर कॉलेज काउंसिल गठित की गई है। इसमें करीब 34 सदस्य हैं। काउंसिल ने ही स्टाफ से पैसे एकत्रित करने का निर्णय लिया था। किससे कितने रुपए लिए जाने हैं, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है और ही उन्होंने किसी कर्मचारी को पैसे देने को कहा है। पैसे देना देना कर्मचारियों की इच्छा पर निर्भर है।\\\'\\\' डॉ.आरसीसिवाच, डायरेक्टर,महिला मेडिकल कॉलेज।

गोहाना. महिलामेडिकल कॉलेज में तैनात पु