पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृष्ण हत्याकांड में दूसरा आरोपी पकड़ा

कृष्ण हत्याकांड में दूसरा आरोपी पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपहरणकर हत्या करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने दूसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रमेश उर्फ काला निवासी खानपुर कलां गांव का रहने वाला है। इस मामले में महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जौली गांव निवासी सुरेन्द्र ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि उसका छोटा भाई कृष्ण बीती 23 जून को गुम हो गया है। शिकायतकर्ता ने संदेह जताया था कि मेरे भाई को उषा प|ी नरेन्द्र निवासी खानपुर कलां ने कही छुपाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला को रोहतक से गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में महिला ने खुलासा किया था कि उसने कृष्ण को पानीपत बुलाया था। जहां पर रमेश उसके साथी जोगेंद्र जीप लिए हुए थे। चारों जीप में बैठकर कुरुक्षेत्र की तरफ रवाना हो गए। रास्ते में रमेश जोगेंद्र ने जीप में ही कृष्ण की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को बोरे में डालकर भाखड़ा नहर में डाल दिया। खुलासे के बाद अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने रमेश को अब गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

गोहाना. हत्याके आरोप में गिरफ्तार रमेश को कोर्ट ले जाता पुलिस अधिकारी।