पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताड़ना केे मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना केे मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक चाेर गिरफ्तार और साथ में बाइक भी बरामद

10दिन पूर्व पीएनबी के सामने से बाइक चोरी की घटना में एसआईटी गोहाना ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई बाइक को भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ राधे निवासी हरिगढ जिला जींद महाबीर उर्फ संदीप निवासी घोघडीपुर जिला करनाल का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि एसआईटी गोहाना प्रभारी सत्यवान सिंह के निर्देशानुसार एचसी कवरभान के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार शाम को जींद रोड खंदराई मोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच सूत्रों से पता चला कि दो युवक चोरी की बाइक को लेकर इधर से आने वाले है। सूचना के बाद पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जब बाइक वहां से गुजरने लगी तो पुलिस ने बाइक को रुकवा लिया। बाइक पर सवार युवकों से बाइक के कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वे कागजात नहीं दिखा पाए। आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने इस बाइक को दस दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक, गोहाना के सामने से चोरी किया बताया।