पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय कन्वेंशन 22 को

जिला स्तरीय कन्वेंशन 22 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | हरियाणागवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की बैठक गोहाना रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान जय भगवान दहिया ने की। इसमें सभी शाखाओं के प्रधान सचिव ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 16 अगस्त को यूनियन की मांगों को मानने पर चर्चा की गई। जिसे कर्मचारियों ने तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की। साथ ही 22 अगस्त को गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों सहित जिला स्तरीय कन्वेंशन करने का एलान किया गया। बैठक में सचिव ओम प्रकाश, प्रदेश महासचिव शीलकराम मलिक,मो. अली, नरेश, रमेश मलिक, बलबीर तोमर, धर्मपाल, जय भगवान शर्मा, प्रेमचंद, महेंद्र ओम प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।