पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़ता जा रहा है सारंग रोड अंडरब्रिज के नीचे पानी

बढ़ता जा रहा है सारंग रोड अंडरब्रिज के नीचे पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारंगरोड अंडरब्रिज की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सोमवार को रविवार की अपेक्षा अंडरब्रिज के नीचे ज्यादा पानी भर गया। जिससे लोगों का निकलना और भी मुश्किल हो गया।

बावजूद इसके लोग इसी गड्ढे के नीचे से निकलते रहे। राहगीरों का कहना है कि अधिकारियों को यह दृश्य दिखाई क्यों नहीं देता है। जिससे लोगों को शुद्ध वातावरण सुगम रास्ता मिल सके। नालियों से बहकर पानी इसमें इकट्ठा हो रहा है। जिससे इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोग इसमें हर दिन गिर जाते हैं। जिससे उन्हें चोट भी जाती है। गोहाना रोड निवासी सुखबीर, आनंद वर्मा, नितिन जैन आदि ने कहा कि इसका स्थाई समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

सोनीपत. आजभी यह हाल है सारंग रोड अंडरब्रिज का जहां से निकलना आसान नहीं।