- Hindi News
- सेक्टर सात में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी
सेक्टर- सात में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी
गोहाना|सेक्टर-सात मेंबच्चों सहित घूमने के लिए आई महिला के गले से बाइक सवार झपटमार युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
चोपड़ा कॉलोनी निवासी ज्योति ने शिकायत में बताया कि बीती शनिवार शाम को वह बच्चों के साथ सेक्टर-सात में घूमने के लिए गई थी। इसी बीच सामने से तेज गति से बाइक आई। जैसे ही बाइक उनके पास पहुंची तो पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। इससे पहले वह संभल पाती, बाइक सवार फरार हो गए। घर जाने के बाद परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।