नेशनल डांस एकेडमी ने जीता प्राइज
सोनीपत | गोहानामें सात सितंबर को हुई ग्रुप डांस प्रतियोगिता में एक्स डांस एकेडमी के बच्चों ने दिल्ली को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया है। विजेता बच्चों में वैभव प्रताप, मनन, कुशांगी, शशांक, तनिशा, हेमंत और अक्षय शामिल रहा। सोनीपत आने पर इन सभी का स्वागत किया गया और परिजनों ने आगे भी उन्हें बेहतर करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।