पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार संहिताा लगने के बाद भी शहर में लगे हैं नेताओं के होर्डिंग

आचार संहिताा लगने के बाद भी शहर में लगे हैं नेताओं के होर्डिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावकार्यक्रम की घोषणा होने के बाद भी शहर की सड़कों पर नेताओं के होर्डिंग लगे हुए हैं। आचार संहित लगने के साथ ही जिला चुनाव अधिकारी ने अधिकारियों को होर्डिंग वाल पेंटिंग को हटाने के निर्देश दिए है। सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगे रहे।

पिछले कुछ दिनों से शहर की सड़कों पर लगे होर्डिंग को हटाने के लिए नगर परिषद द्वारा अभियान चलाया हुआ है। परंतु स्टाफ कम होने के कारण होर्डिंग पूरी तरह से नहीं हट पाए हैं। शहर की विभिन्न सड़कों पर होर्डिंग लगे हुए हैं। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए वाल पेंटिंग की हुई हैं। जो अब तक ऐसे ही लोगों को संदेश दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद डीसी ने अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें चुनाव आयोग के दिशा निदेशों के अनुसार कार्य करने को कहा था।

गोहाना. शहरके सेक्टर सात में लगे होर्डिग।

गोहाना. बसअड्डा के सामने कांग्रेस पार्टी के झंडे लगाते हुए।