पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा स्कूल अध्यापक संघ का चुनाव 21 से

हरियाणा स्कूल अध्यापक संघ का चुनाव 21 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ एंव स्कूल टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव तीन वर्ष के लिए कराए जाएंगे। यह निर्णय संगठन के सदस्यों की बैठक में लिया गया। बैठक राजकीय स्कूल, समता चौक में हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला सचिव संजीव मोर ने की।

मोर ने बताया कि गोहाना, मुंडलाना, कथुरा खंड का चुनाव रविवार 21 सितंबर को देवीलाल स्टेडियम गोहाना, खरखौदा खंड का चुनाव 24 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा, गनौर खंड का चुनाव 27 सितंबर को लहरी सिंह पार्क तथा सोनीपत राई खंड का चुनाव 28 सितंबर को रेस्ट हाउस, सोनीपत में संपन्न होगा। चुनाव में भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, वह वर्ष 2017 तक कार्य करेगी।

गोहाना खंड प्रधान नरेंद्र चहल ने बताया कि संघ ने 2011-14 के कार्यकाल के दौरान अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। नई कार्यकारिणी में संघर्षशील सदस्यों को आगे आने का मौका दिया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र दुहन, मुंडलाना प्रधान रोहताश गंगाना, दलबीर दांगी, सुरेंद्र पाल, दिलबाग सिंह, परमेंद्र तथा राजेंद्र मौजूद थे।

गोहाना. राजकीयस्कूल, गोहाना में आयोजित बैठक में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदाधिकारी विचार-विमर्श करते हुए।