- Hindi News
- कॉलोनी नियमित होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं, लोग परेशान
कॉलोनी नियमित होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं, लोग परेशान
चोपड़ाकॉलोनी नियमित तो हुई, लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। पानी निकासी की व्यवस्था हुई और ही गली का निर्माण कार्य किया गया। लोगों का कहना है कि सरकार ने सिर्फ अवैध से वैध होने का ठप्पा लगाया है। इसके अलावा विकास कार्य नहीं कराए गए। जब भी कॉलोनी में कार्य कराने की मांग को लेकर अधिकारियों से मिलते हैं तो एक ही जवाब होता है कि प्रपोजल बनाकर भेजा हुआ है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, उसके मुताबिक कार्य कर दिया जाएगा। लोगों ने प्रशासन से गली का निर्माण कराने की मांग की है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि सभी कॉलोनियों की गलियों का निर्माण करवाकर मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक चोपड़ा कॉलोनी की कच्ची गलियों की सुध नहीं ली है। गली कच्ची होने के कारण आने-जाने में लोगों को बहुत परेशानी होती है। गली में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में घरों से निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। बरसात होने पर गली में पानी भर जाता है। गलियों में गढ्ढे हैं जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी की व्यवस्था होने से बरसात का पानी कई दिनों तक गली में भरा रहता है। खड़े पानी में मच्छर पैदा हो रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार नगर परिषद अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ।
^कॉलोनी में पानी निकासी की व्यवस्था होने से बरसात के दिनों में गली नाले का रूप धारण कर लेती है। घरों के आगे पानी भरा रहता है। मच्छरों की संख्या बढ़ने से कॉलोनी में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। विभाग को कॉलोनी की गली का निर्माण करवाना चाहिए, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़े। \\\'\\\' अनिल,निवासीचौपड़ा कॉलोनी
^कॉलोनी में आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं। गलियां कच्ची है और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। बरसात होने के बाद कई दिन तक पानी भरा रहता है। गली में स्ट्रीट लाईट होने से रात को आने-जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग अधिकारियों से की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। \\\'\\\' जोगिंद्रलाठर, निवासीचौपड़ा कॉलोनी
गोहाना. चोपड़ाकॉलोनी की कच्ची गली। इस गली का निर्माण करने की मांग लोगों ने की है।