पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोहाना में दो नए सेक्टर जल्द ही

गोहाना में दो नए सेक्टर जल्द ही

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साेनीपतकी तरह गोहाना में हुडा ने रिहायशी सेक्टर विकसित करने की तरफ कार्य तेज कर दिया है। अब तक गोहाना में एक ही सेक्टर-7 था। परंतु अब यहां दो नए सेक्टर और बसाए जाएंगे। सेक्टर-13 16 के लिए हुडा ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सेक्टर की फलाॅट प्रक्रिया अर्थात ड्राइंग का काम अंतिम चरण में है।

सूत्रों के अनुसार फाइल अब डीटीपी की मेज से जल्दी ही हुडा अधिकारियों की टेबल पर पहुंचेगी। जिसके बाद हुडा का सिविल विभाग दाेनों सेक्टर में मूलभूत सुविधाएं पानी, सीवर बिजली देने पर कार्य शुरू कर देगा।गढ़ी सराय, गढ़ी नामदार सहित अन्य दो गांवों की जमीन पर बसाए जाने वाले सेक्टर-13 16 जल्दी ही धरातल पर दिखेंगे। दोनों सेक्टर के लिए हुडा ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, जिसके बाद ड्राइंग का काम डीटीपी को सौंपा गया था।

इनकेलिए राहत: दोनए सेक्टर गोहाना में आने से सबसे ज्यादा राहत भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय मेडिकल कालेज में कार्यरत कर्मचारी अधिकारी को मिलेगी। बेहतर जगह की तलाश के लिए अब उन्हें शहर की कालोनियों में नहीं घूमना पड़ेगा। वह सेक्टर ड्रा की प्रक्रिया में शामिल होकर प्लाट पा सकेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों सेक्टर में प्लाट के लिए लोगों लंबे समय से उम्मीद है।

सोनीपतमें पूरी तरह से विकसित चार ही सेक्टर: सोनीपतमें पूरी तरह से विकसित सेक्टर चार ही हैं। इनमें सेक्टर-23, 14, 15 हैं। जबकि 12 13 में अभी भी काफी प्लाट खाली हैं। जबकि सेक्टर- 3, 4 5 अभी भी ठंडे बस्ते में है।

^जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चूका है। दोनों सेक्टर की फाइल प्‍लांट के लिए डीटीपी के पास है। उम्मीद है दोनों सेक्टर पर जल्दी ही कार्य शुरू होगा।\\\'\\\' दीपकगोयल, हुडा एक्सईएन

सेक्टर के लिए जमीन देने वाले किसानों के लिए आरएंडआर पालिसी एजूकेशन सिटी की तरह यहां भी लागू की गई है। जमीन देने वाले किसानों के लिए करीब 500 प्लाट तय किए गए रेट पर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्लाट किसान द्वारा दी गई जमीन के हिसाब से तय हाेगा। जिस किसान की जमीन ज्यादा अधिग्रहण की गई उसे बड़ा प्लाट मिलेगा। यह प्लाट 500 गज तक हो सकता है। जिस की जमीन कम उसे छोटा प्लाट िदया जाएगा।

गोहाना के प्रस्तावित सेक्टर-13 16 में छोटे-बड़े करीब ढाई हजार प्लाट होंगे। इसके साथ शॉपिंग काम्पलेक्स की अलग से साइट छोड़ी गई है। सेक्टर को बेहतर बनाने के लिए अन्य कई प्रोजेक्ट पर भी विचार किया जा रहा है। इनमें बिजली पानी की सुविधाएं शामिल है।