- Hindi News
- अस्पताल में खड़ी बस को मरम्मत के लिए बजट मिलने का इंतजार
अस्पताल में खड़ी बस को मरम्मत के लिए बजट मिलने का इंतजार
सामान्यअस्पताल में मिनी बस लंबे समय से खराब खड़ी है। बस का प्रयोग अस्पताल में सोनीपत से दवा एवं अन्य सामान लाने तथा मरीजों को घर तक छोड़ने की सुविधा के लिए किया जाता था। बस खराब होने के बाद प्राइवेट वाहनों का प्रयोग किया जाता है, जिससे अस्पताल प्रशासन को अधिक खर्च वहन करना पड़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हेल्थ सेंटर तक दवा समय पर पहुंचे, इसके लिए वर्ष 1999 में मिनी बस खरीदी गई थी। सामान्य अस्पताल परिसर में मिनी बस करीब सात माह से खराब हालत में खड़ी है। बस की मरम्मत पर प्रतिवर्ष करीब 50 हजार रुपए खर्च किए जाते हैं। वहीं बस अधिक पुरानी होने के कारण बार-बार खराब हो जाती है। बस फैमिली प्लानिंग योजना के तहत मरीजों को घर तक छोड़ने के लिए प्रयोग की जाती थी। बाद में योजना बंद हुई तो बस को अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रयोग किया जाने लगा। इंजन तथा अन्य तकनीकी खराबी के कारण बस करीब सात महीने से खराब पड़ी है।
^ अस्पताल की बस खराब होने के बारे में आला अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेजा गया है। बजट राशि मंजूर होते ही बस की मरम्मत करवा दी जाएगी।\\\'\\\' डॉ.कर्मबीर, एसएमओ सामान्य अस्पताल
गोहाना . सामान्यअस्पताल में खड़ी खराब मिनी बस।