- Hindi News
- अगर बड़ी घटना हो जाए तो दमकल के पास नहीं होता है पर्याप्त पानी भी
अगर बड़ी घटना हो जाए तो दमकल के पास नहीं होता है पर्याप्त पानी भी
दमकलकेंद्र गोहाना में गाड़ियों में पानी भरने के लिए व्यापक प्रबंध नहीं हैं। दमकल की गाड़ियों को पानी के लिए जलापूर्ति विभाग की सप्लाई तथा नगर परिषद के पार्क में लगे सबमर्सिबल पर निर्भर रहना पड़ता है। आपातस्थिति से निपटने के लिए विभाग ने ट्यूबवैल लगवाने के लिए 1.5 लाख रूपए का एस्टीमेट तैयार किया है।
जब भी बड़ी आगजनी की घटना होती है तो उस स्थिति में पानी की किल्लत के कारण दमकल कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दमकल विभाग में पानी की सप्लाई जलापूर्ति विभाग द्वारा की जाती है। पानी की सप्लाई का समय निर्धारित होता है। ऐसे में गाड़ी खाली होकर जब कार्यालय में पहुंचती है तो कर्मियों को सप्लाई का इंतजार करना पड़ता है। यदि सबमर्सिबल से गाड़ी के टैंक को भरने का प्रयास करें तो काफी समय लग जाता है। जब तक आग अधिक बढ़ जाती है। पानी की पर्याप्त व्यवस्था होने पर ऐसी स्थिति में सोनीपत या अन्य केंद्र से गाड़ी मंगानी पड़ती है।
इस समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए ट्यूबवैल लगाने के लिए विभाग को पत्र लिखा है। इस कार्य पर करीब 1.5 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। विभाग से मंजूरी मिलते ही यहां पर ट्यूबवैल लगवाने का कार्य शुरू होगा।
लीकेजके कारण नहीं रूकता टैंक में पानी: दमकलविभाग ने सप्लाई के पानी को स्टोर करने के लिए अंडर ग्राउंड टैंक का निर्माण करवाया है। टैंक लीक होने के कारण सारा पानी रिसकर जमीन में चला जाता है। ऐसे में आपातस्थिति आने से पानी की किल्लत पैदा हो जाती है। विभाग के पास प्रयाप्त पानी नहीं होने के कारण गाड़ियों में बाहर से पानी भरना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह में आदर्श नगर में गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए चार गाड़ियां बाहर से मंगवानी पड़ी थी। विभाग के पास पानी नहीं होने के कारण 12 किलोमीटर दूर चिड़ाना गांव से गाड़ियों में पानी भरवाना पड़ा था।
दमकल केंद्र में बना पानी का टैंक लीक होने तथा जलापूर्ति विभाग की सप्लाई नियमित रूप से नहीं आने के कारण पानी की किल्लत हो जाती है। गाड़ियों में पानी भरने के लिए नगर परिषद भवन के सामने बने पार्क में लगे सबमर्सिबल से गाड़ियों में पानी भरा जाता है। सबमर्सिबल की क्षमता कम होने के कारण गाड़ियों में पानी भरने में अधिक समय लगता है।
गोहाना . नपपार्क में लगा सबमर्सिबल जहां से पानी भरा जाता है।
गोहाना . दमकलकार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियां।