पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सप्ताह में देने पड़ेंगे पार्षदों को नए शपथ पत्र

एक सप्ताह में देने पड़ेंगे पार्षदों को नए शपथ पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद चुनाव को लेकर वार्डबंदी हो चुकी है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बावजूद इसके नप चेयरमैन राजकुमार शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कुछ पार्षद लामबंद हो रहे हैं। एसडीएम ने पार्षदों से एक सप्ताह के अंदर नए शपथ पत्र देने को कहा है। जिससे हाउस की मीटिंग की तारीख निर्धारित कर अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सके। इस संबंध में पार्षदों को नगर परिषद की तरफ से पत्र भी लिखा गया है।

नगर परिषद में 21 सदस्य हैं। वहीं विधायक और सांसद का वोट मिलाया जाए तो कुल संख्या 23 होती है। पिछले दिनों एसडीएम को 16 पार्षदों ने शपथ पत्र दिया था। पार्षदों का कहना था कि चेयरमैन के पास बहुमत के मुताबिक पार्षदों का समर्थन प्राप्त नहीं है। इसलिए चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए। क्योंकि शपथ पुराने थे, इसलिए पार्षदों से नए शपथ देने को कहा है। उल्लेखनीय है कि राजकुमार शर्मा 7 जून 2012 को चेयरमैन बने थे। जिसके बाद पार्षदों के दो ग्रुप हो गए। जब भी हाउस की मीटिंग बुलाई जाती तो कभी सदस्य बहिष्कार कर देते तो कभी चेयरमैन बाहर चले जाते थे। ऐसे में शहर के विकास को लेकर चर्चा नहीं हो पाई। यही कारण है कि अक्टूबर 2012 में ऐसी मीटिंग नहीं हुई, जिसमें शहर के मुददों को लेकर चर्चा की जा सके। और विकास कार्य हो सकें।

^ 16 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र दिए थे। परंतु शपथ पत्र पुराने थे, इसलिए पार्षदों को नए शपथ पत्र देने को कहा है। पार्षदों को एक सप्ताह का समय दिया है। इस संबंध में नगर परिषद के माध्यम से पत्र भी लिखा गया है। यदि पार्षद नए शपथ पत्र देते हैं तो मीटिंग के लिए तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।\\\'\\\' धर्मेंद्रसिंह, एसडीएम, गोहाना

भले ही हाउस का कुछ समय शेष है, फिर भी चेयरमैन पद के लिए कई पार्षद लॉबिंग करने में लगे हुए है। क्योंकि नई वार्डबंदी के चलते कुछ पार्षदों के वार्ड महिला एससी के लिए आरक्षित हो गए हैं। ऐसे में वे चुनाव नहीं लड़ सकते। जिसे देख वे एक बार चेयरमैन बनना चाहते हैं। इसलिए पार्षदों से संपर्क साधे हुए हैं। तथा उनका समर्थन पाना चाहते हैं।

नगर परिषद ने 16 पार्षदों को नया शपथ पत्र देने के लिए पत्र लिखा है। जिसमें वार्ड तीन से गीता गोयल, वार्ड चार से सुषमा, वार्ड पांच से सावित्री, वार्ड छह से राजेश, वार्ड आठ से बांके बिहारी, वार्ड नौ से वेदप्रकाश, वार्ड 10 से शशि कुमार, वार्ड 11 से रूबी, वार्ड 12 से ज्योति सेठी, वार्ड 13 से महेश कुमार, वार्ड 14 से विनोद कुमार, वार्ड 15 से होशियारा, वार्ड 16 से राधेश्याम, वार्ड 18 से कृष्ण कुमार, वार्ड 20 से ओमपति और वार्ड 21 से राजबीर शामिल हंै।

आमतौर पर चुनाव से कुछ समय पहले कमेटियों को भंग कर दिया जाता है। इस बार यह कार्रवाई मार्च माह में होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन और उम्मीदवारों को चुनाव को लेकर पर्याप्त समय मिल सके। उल्लेखनीय है कि शहर की सत्ता में हिस्सेदारी के लिए जो व्यक्ति वार्ड में चुनाव लड़ना चाहते है। उन्होंने वार्ड में सक्रियता बढ़ा दी है।

गोहाना . नगरपरिषद कार्यालय का दृष्य।