मौसम बदला, बढ़ी वायरल के मरीजों की भीड़
पिछलेदिनों ही बरसात से मौसम में बदलाव आया है। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अस्पताल में मरीजों का ग्राफ बढ़ गया है। अस्पताल में सबसे अधिक मरीज बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। सामान्य अस्पताल में कुल ओपीडी के 40 प्रतिशत मरीज बुखार से पीड़ित होते हैं। जबकि प्राइवेट अस्पताल में यह आंकड़ा अधिक है। वायरल की चपेट में छोटे बच्चे अधिक रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में लोगों को विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौसम में बच्चों को ठंड़ी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
डॉ. ईश्वर सिंह पुनिया ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन 40 से अधिक मरीज वायरल बुखार के इलाज के लिए अस्पताल में आते हैं। उन्होंने बताया कि गला खराब होना, कमजोरी महसूस होना, बुखार के कारण शरीर टूटना, आंखों में जलन होना, वायरल बुखार के लक्षण है। इस तरह के लक्ष्ण यदि किसी व्यक्ति में दिखाई दे तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्र में डॉक्टर की सलाह लें, पानी उबाल कर पीएं, फास्ट फुड ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
शहर की विभिन्न कॉलोनियों में वर्ष 2013 में सितंबर माह तक 32 मरीज मिले थे। परंतु अब तक केवल 10 मामले ही मिले है। खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि इस बार मानसून समय पर नहीं आया। जिससे मच्छर को पनपने के लिए उचित वातावरण नहीं मिल पाया। वहीं विभाग द्वारा भी मार्च माह से ही जागरूकता अभियान चलाना शुरू कर दिया था। अभियान के अंतर्गत लोगों को मलेरिया फैलने के कारण बचाव के उपाए के बारे में बताया।
गोहाना. अस्पतालमें एक मरीज की जांच करते हुए डॉक्टर।
स्वास्थ्य
सामान्य अस्पताल में प्रतिदिन 40 से अधिक पहुंच रहे हैं बुखार से पीडि़त मरीज