पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 सफाई कर्मी हटाए तो कर दी हड़ताल

15 सफाई कर्मी हटाए तो कर दी हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम के आयोजन के लिए कर्मचारियों से मांगे जा रहे हैं पैसे

महिलामेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में ठेके पर नियुक्त सफाई कर्मचारी सुबह काम पर तो आए, लेकिन जब उन्हें करीब 15 कर्मचारियों को हटाने की सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। कर्मचारी कॉलेज के गेट पर पहुंचे और नारेबाजी करनी शुरू कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बार-बार समझाने के बाद भी जब कर्मचारी शांत नहीं हो रहे थे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। जिसे लेकर कर्मचारी में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि अब अपनी मांग को लेकर डीसी से मिलेंगे।

अस्पताल में सफाई का ठेका दिया जाता है। सरकार ने इस माह नया ठेका जारी किया है। 11 सितंबर को नए ठेकेदार ने कुछ कर्मचारियों को हटाने की बात कही थी। जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया और काम रोको हड़ताल की। बाद में अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाकर शांत कर दिया था। सोमवार सुबह करीब 15 कर्मचारियों को हटाने के मामले को लेकर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। कर्मचारी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करनी शुरू कर दी। सूचना के बाद डीएसपी राजीव देशवाल, थाना सदर प्रभारी कुलदीप देशवाल टीम सहित कॉलेज में पहुंच गए। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला। तीन साल में तीन ठेकेदार बदल चुके है। जब भी ठेकेदार बदलता है तो कई माह तक वेतन नहीं मिलता। वहीं नया ठेकेदार पुराने कर्मचारियों को हटाना शुरू कर देता है।

तीन बार में 39 कर्मियों को हटाया

बीतेएक माह के दौरान करीब 40 सफाई कर्मचारियों को हटाने का नोटिस लगाया जा चुका है। कर्मचारियों का कहना है कि दो बार 12-12 कर्मचारियों को हटाया गया। अब 15 कर्मचारियों को हटाने का फरमान जारी कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि सीएम उनका वेतन बढ़ाने की बात करते है, लेकिन ठेकेदार कर्मचारी को हटा रहा है।

अस्पताल की नहीं हुई सफाई : सुबह ही कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहने की घोषणा कर दी। जिसके कारण अस्पताल में सफाई कार्य नहीं हो पाया। चकाचक रहने वाले अस्पताल में आज जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ दिखाई दिया। कर्मचारी दोपहर बाद तीन बजे तक धरने पर बैठे रहे। सफाई होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों का कहना है कि प्रशासन को कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।

गोहाना. महिलामेडिकल कॉलेज में तैनात पुल