घर में घुसकर गहनों की चोरी
गोहाना|बिचपडी गांवमें चोर घर में घुस गए और नकदी जेवरात चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने मकान मालिक हुकमचंद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में हुकमचंद ने बताया कि 15-16 की रात को परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी बीच चोर घर में घुस गए और अलमारी से सोने की बाली, चांदी की पाजेब, चुटकी, सात सूट और 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। परिवार के सभी सदस्य सुबह उठे तो उन्हें कमरे में सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।