- Hindi News
- आज परमिशन मिले तो एक साल में बनेगा आरओबी
आज परमिशन मिले तो एक साल में बनेगा आरओबी
गोहानारोड रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य जितना लेट हो रहा है उतना ही लेट दिल्ली अंबाला रूट पर बनने वाले दोनों ओवरब्रिज हो रहे हैं। गोहाना रोड आरओबी का सबसे बड़ा असर पुरखास रोड स्थित फाटक नंबर 29 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज पर देखने को मिल रहा है। पुरखास रोड पर निर्माण कार्य को शुरू हुए सवा साल का समय बीत गया है, लेकिन काम का औसत चौथाई है। ओवरऑल अब तक 25 प्रतिशत कार्य ही हो सका है।
जबकि अब तक 75 प्रतिशत कार्य हो जाना चाहिए था। अधिकारियों की दलील है कि रेलवे फाटक बंद नहीं होने के कारण काम गति काफी धीमी है। अन्यथा अब तक कार्य पूरा होने के कगार पर होता। अधिकारियों का कहना है कि यदि फाटक बंद करने की अनुमति प्रशासन दे दे तो एक साल के अंदर आरओबी बनाकर दे देंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रेलवे फाटक को बंद करने के लिए डीसी को एक दर्जन से ज्यादा लेटर लिखा जा चुका है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह इंस्पेक्शन कर अगली कार्रवाई करेंगे। लेकिन आज तक वह मौका देखने नहीं आए। जिसके कारण कार्य लेट हो रहा है।
वैकल्पिकरास्ता तैयार: पीडब्ल्यूडीद्वारा इस रोड से आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बगल से जाहरी होकर रास्ता भी बना दिया है। जिस पर लोग आसानी से आवागमन कर सकते हैं। बल्कि उस इलाके के लोग बड़ी संख्या में आवागमन कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह रास्ता निर्माण से पहले तैयार कर दिया गया था, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी हो।
^रेलवे फाटक बंद नहीं होने के कारण निर्माण कार्य में परेशानी हो रही है। हर वक्त लोगों का आवागमन लगा रहती है। जिस कारण बड़ी मशीनों को लगाने में परेशानी हो रही है। अगर पूरी तरह से खाली मिला होता तो अब तक तय काम को अंजाम दे दिया गया होता। बाहरी हिस्से में कार्य किया जा रहा है। फाटक बंद होने के एक साल के अंदर कार्य पूरा कर दिया जाएगा।\\\'\\\' राजेशगुप्ता, एएसडीओ,पीडब्ल्यूडी, सोनीपत।
फाटक नंबर 29 पर प्रस्तावित ब्रिज की लंबाई 800 मीटर है। यह दो लेन का प्रस्तावित है। इसमें कुल 360 पाइल कास्ट होनी थी। जिसमें 300 हो चुकी है जबकि सोनीपत की तरफ शेष 60 पाइल की कास्टिंग की जा रही है। इसके अलावा दोनों तरफ 110 मीटर लंबा और दो मीटर ऊंची दीवार उठाई जा चुकी है। जबकि दोनों तरफ इतनी ही लंबाई ऊंचाई की रिटेनिंग वाल बनाना बाकी है। इसमें कुल 29 पिलर ल