- Hindi News
- सरसों बरसीम की अगेती बुआई के लिए अक्टूबर है उपयुक्त
सरसों बरसीम की अगेती बुआई के लिए अक्टूबर है उपयुक्त
गोहाना| इसबार बरसात समय पर होने से धान की फसल खराब हो गई। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। अब कृषि विभाग किसानों को सरसो बरसीम की अगेती बुआई करने के लिए प्रेरित कर रहा है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना कि सरसो बरसीम की अगेती बुआई के लिए 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक का समय अच्छा है। किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा गांवों में कैंप कार्यालय में सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ राकेश श्योराण का कहना है सरसों की बुवाई के लिए लक्ष्मी, आरएच30, सीएस52, उन्नत किस्म के बीज हैं। बीजों को एजेक्टोबैक्टर टीके से उपचारित करके बोएं।