- Hindi News
- जिला स्तरीय स्कूल स्केटिंग स्पर्धा 26 से
जिला स्तरीय स्कूल स्केटिंग स्पर्धा 26 से
गोहाना| नालन्दास्कूल में जिला स्तरीय इन्टर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह 26 27 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। जिसमें पहली से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
स्केटिंग कोच राजकुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं अपने प्रमाण पत्र शुक्रवार तक जमा करवा सकते हैं। सुबह 11.30 से 03.00 बजे तक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी तथा शनिवार को कोई भी आवेदन नहीं लिया जाएगा। शनिवार को सुबह 8.30 बजे से छात्र-छात्राओं की इन-लाइन स्केट्स की दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी तथा उसके बाद क्वाड़ स्केट के वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी।