- Hindi News
- प्रतियोगिता में सचिन पायल रहे बेस्ट एथलीट
प्रतियोगिता में सचिन पायल रहे बेस्ट एथलीट
गोहाना | बिचपड़ीगांव स्थित स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद स्पर्धा का समापन हुआ। लड़कों के ग्रुप में सचिन को बेस्ट लड़कियों के ग्रुप में पायल को बेस्ट एथलीट चुना। स्पर्धा में 12 स्कूलों ने भाग लिया। विजेताओं को बीईओ मुंडलाना बिजेंद्र नरवाल ने सम्मानित किया। लड़कियों की टीम में हरियाणा पब्लिक स्कूल ने प्रथम लक्ष्मी मॉडर्न स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान मिला। लक्ष्मी मॉडर्न स्कूल की टीम ने प्रथम, सरस्वती डीएवी स्कूल, जागसी की टीम ने द्वितीय तथा हरियाणा पब्लिक की टीम तृतीय स्थान पर रही।