- Hindi News
- बैठक में स्वर्णकार की समस्याओं को लेकर किया गहन विचार विमर्श
बैठक में स्वर्णकार की समस्याओं को लेकर किया गहन विचार-विमर्श
स्वर्णकारसंघ, गोहाना के सदस्यों की बैठक रविवार को स्वर्णकार ट्रस्ट भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष हुकमचंद वर्मा ने की। वर्मा ने बैठक में धर्मशाला निर्माण कार्य और अन्य कार्यों पर हुए खर्च का लेखा-जोखा रखा।
इस दौरान स्वर्णकारों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ। वर्मा ने कहा कि संघ ने लोगों की सुविधा के लिए धर्मशाला का निर्माण किया गया है। इसमें कमरे और एक हाल बनाया है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस भवन के बनने के बाद लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले के रूकने के लिए कमरे की भी व्यवस्था है।