पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों के लिए बनाए 77 रिहायशी क्वार्टर

कर्मचारियों के लिए बनाए 77 रिहायशी क्वार्टर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत-जींदरेलवे लाइन पर तैनात होने वाले स्टाफ को रिहायशी क्वार्टर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलवे द्वारा 77 क्वार्टरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इनमें से 23 क्वार्टरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। क्वार्टरों के बीच पार्क और पानी की टंकी भी बनाने की योजना है।

रेलवे प्रथम चरण में जींद से गोहाना के बीच रेलवे लाइन शुरू की तैयारी कर रहा है। जींद के पांडू पिंडारा से गोहाना के बीच बिछाए गए ट्रैक को फाइनल टच दिया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों की माने तो ट्रैक बनाने का कार्य 99 प्रतिशत और मिट्टी डालने का कार्य शत-प्रतिशत हो चुका है। गोहाना और जींद के बीच प्लेटफार्म का निर्माण कार्य किया जा चुका है। इसके अलावा सिग्नल के लिए तार बिछाने का कार्य भी पूरा हो चुका है। रेलवे लाइन शुरू होने के बाद स्टाफ भी बढ़ेगा। कर्मचारियों को रहने में कोई परेशानी झेलनी पड़े, इसके लिए गोहाना स्टेशन परिसर में रिहायशी क्वार्टर का निर्माण किया जा रहा है। अभी क्वार्टर बनने में कितना समय लगता है इस बारे में कुछ नहीं कहा सकता।

क्योंकि गोहाना सोनीपत और जींद का सेंटर प्वाइंट है। इसे देखते हुए क्वार्टरों की संख्या अधिक रखी गई है। इनमें चार अधिकारियों के भी क्वार्टर है। उल्लेखनीय है कि परियोजना को वर्ष 2004 में मंजूरी मिली थी, परंतु कार्य वर्ष 2007 में शुरू हो पाया था। शुरूआत में रेलवे लाइन पूरा करने का टारगेट मार्च 2013 रखा था। इसके बाद दो बार डेड लाइन बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ।

गोहाना . गोहानारेलवे स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन क्वार्टर।