पदक विजेता शिक्षकों को किया सम्मानित
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में जिला प्रधान सतपाल बजाड़ ने टीचर एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले अध्यापक राजेश कुमार तथा शिक्षक राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षक अनिल मलिक ईश्वर सिंह को सम्मानित किया। बली ब्राह्मणन के शिक्षक राजेश वर्ष 2008 से लगातार स्वर्ण पदक जीत रहे हैं।
समारोह के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक भी की। जिसमें लंबित मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। सतपाल ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों का ग्रेड पे 5400 रुपए किए जाने, कॉलेज कैडर में पदोन्नति कोटा दिए जाने, बोर्ड में मानदेय देने तथा डीए की राशि बढ़ाए जाने की कॉफी समय से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि प्राध्यापकों के एसीपी केस लगभग छह महीने से जिला स्तर निदेशालय स्तर पर लंबित हैं। बार-बार अधिकारियों से मांगे पूरी किए जाने का अनुरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सरकार से शिक्षक खिलाड़ियों के वेतन वृद्धि करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्राध्यापकों की मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गई तो एसोसिएशन प्रशासन के खिलाफ संघर्ष करने को मजबूर हो जाएगी। इस अवसर पर राज्य उप-प्रधान दर्शन सिंह, पूर्व महा सचिव धर्मबीर शर्मा, पवन मोर, रामनिवास, पूर्ण सिंह, सोहन सिंह, रणबीर, ब्लॉक प्रधान सतीश वर्मा, रणधीर राठी, बलवान सिंह, राजेंद्र सिंह, हितैष कुमार, सुरेश सैनी, राजवीर आदि उपस्थित थे।
गोहाना . राजकीयस्कूल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के बाद सम्मानित हुए पदक विजेता एसोसिएशन के सदस्य।