- Hindi News
- गलियों का निर्माण होने से बढ़ी आदर्श नगरवासियों की परेशानी
गलियों का निर्माण होने से बढ़ी आदर्श नगरवासियों की परेशानी
आदर्शनगर की गली नंबर तीन क्षेत्र में लोगों के लिए आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। नगर में जहां सभी गलियां पक्की हैं वहीं गली नंबर-3 क्षेत्र के आस-पास की अधिकतर गलियां कच्ची हैं। पानी की निकासी के लिए कोई सुविधाएं नहीं हैं। घरों से निकलने वाला पानी गलियों में ही भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। नगरवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से नगर में सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
आदर्श नगरवासी सुरेश, सुभाष, प्रेम, रोहताश, विष्णु, ईश्वर, बलबीर, मंजू, शीला, रेशमा का कहना है कि कहने तो वे आर्दश नगर में रहते हैं लेकिन नगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नगर की अधिकांश गलियां कच्ची हैं। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों से निकलने वाला पानी गलियों में ही भरा रहता है। पानी की निकासी नहीं होने से घरों के सामने गंदे पानी का तालाब बन गया है। घरों से सामने भरे गंदे पानी से दुर्गंध आती रहती है, जिससे लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में लोगों की परेशानियां अधिक बढ़ जाती हैं। पानी निकासी के व्यापक प्रबंध नहीं होने से बरसात का पानी गलियों में ही भरा रहता है। गलियों में भरे पानी के कारण हर तरफ कीचड़ फैल जाता है, जिससे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि वे समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों से मिले लेकिन लोगों को आश्वासन के शिवाय कुछ नहीं मिला। आदर्श नगरवासियों ने प्रशासन से गलियों का निर्माण कर पानी निकासी के व्यापक प्रबंध किए जाने की मांग की।
^ बरसात के दिनों में लोगों का घरों से निकलना दूभर हो जाता है। बरसात का पानी गलियों तथा पास के खाली पड़े प्लाटों में कई दिनों तक भरा रहता है। गलियां कच्ची होने के कारण कीचड़ से भरी रहती हैं। नगर परिषद के अधिकारियों से कई बार गलियों के निर्माण की मांग की लेकिन आश्वासन के शिवाय कुछ हाथ नहीं लगा।\\\'\\\' चांद,निवासी आदर्श नगर।
^ नगर में गली नंबर तीन क्षेत्र की अधिकतर गलियां कच्ची हैं तथा पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी गलियों में ही भरा रहता है। जिसके कारण गलियों में गंदगी एवं कीचड़ बढ़ता जा रहा है, लोगों को असुविधा होती है। बार-बार अधिकारियों से गली निर्माण की मांग के बाद भी लोगों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।\\\'\\\' सुमित्रा,निवासी आदर्श नगर।
गोहाना. आदर्शनगर में कच्ची गलीे।