पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद प्रतियोगिता में सचिन पायल रहे बेस्ट एथलीट

खेलकूद प्रतियोगिता में सचिन पायल रहे बेस्ट एथलीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिचपड़ीगांव स्थित स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। लड़कों के ग्रुप में सचिन को बेस्ट तथा लड़कियों के ग्रुप में पायल को बेस्ट एथलीट चुना गया। खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के 12 स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को बीईओ मुंडलाना बिजेंद्र नरवाल ने सम्मानित किया। लड़कियों की टीम में हरियाणा पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम तथा लक्ष्मी मॉडर्न स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी मॉडर्न स्कूल की टीम ने प्रथम, सरस्वती डीएवी स्कूल, जागसी की टीम ने द्वितीय तथा हरियाणा पब्लिक की टीम तृतीय स्थान पर रही। माैके पर मनजीत लाठर, आनंद शर्मा, अजीत कुमार, मनफूल, संगीता, प्रियंका, सोनिया, सुमन, संदीप, विकास, राकेश, दिनेश, रविंद्र उपस्थित थे।