22 फरवरी को होगा प्रधान पद के लिए चुनाव
जनताविद्या भवन सोसायटी बुटाना के कालेजियम सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें प्रधान सहित कार्यकारिणी के 11 सदस्यों के नामों पर चर्चा हुई, लेकिन एक नाम पर सहमति बनने पर चुनाव कराने का निर्णय लिया। जिसके बाद आरओ दलबीर सिंह ने सदस्यों की सहमति से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। जिसके मुताबिक 22 फरवरी को फिर से वोटिंग होगी।
आरओ दलबीर सिंह ने बताया कि कालेजियम सदस्यों का चुनाव 25 जनवरी को हुआ था। नियमानुसार प्रधान सहित कार्यकारिणी सदस्यों के नामों पर विचार-विमर्श करने के लिए सभी 55 सदस्यों की बैठक बुलाई थी। सदस्यों ने चुनाव कराने का निर्णय लिया। सदस्यों ने विचार-विमर्श करने के बाद चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 12 13 फरवरी को सायं तीन बजे तक होगा। आवेदन पत्र की जांच का कार्य 14 फरवरी और इसी दिन नामांकन पत्र सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 15 फरवरी को तीन बजे तक कोई भी उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस ले सकता है। जो भी उम्मीदवार रहेंगे, उन्हें चुनाव चिन्ह वितरित कर दिया जाएगा। 22 फरवरी को चुनाव होगा। उल्लेखनीय है कि नियमानुसार मतदान के एक माह के अंदर मीटिंग करके कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। जिससे संस्था के कार्य को सुचारू रूप से किया जा सके।