पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मित्रता करो तो कृष्ण सुदामा जैसी निस्वार्थ मित्रता करो : साध्वी यमुना

मित्रता करो तो कृष्ण सुदामा जैसी निस्वार्थ मित्रता करो : साध्वी यमुना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | मुगलपुरारोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमदभागवद कथा के अंतिम दिन प्रवचन करते हुए साध्वी यमुना दीदी मां ने भगवान कृष्ण तथा सुदामा की आलौकिक मित्रता का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण तथा सुदामा की मित्रता बचपन से ही थी। उनकी मित्रता निस्वार्थ थी, लेकिन आज का मानव ने सांसारिक मोह-माया में फंसकर मित्रता के अर्थों को ही बदल दिया है। आज का मानव अमीर-गरीब, ऊंच-नीच के अंतर को नहीं खत्म कर पाया है, जिससे मानव जीवन में अंधकारमय हो गया है। उन्होंने बताया कि जब सुदामा प|ी के कहने पर भगवान कृष्ण के पास सहायता मांगने के लिए गया तो कृष्ण ने उसे स्नेह भाव से अपने स्थान पर बैठा दिया।