पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदुस्तान सेवा संगठन ने अभियान चलाकर की शहीद स्मारक की सफाई

हिंदुस्तान सेवा संगठन ने अभियान चलाकर की शहीद स्मारक की सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | हिंदुस्तानसेवा संगठन के सदस्यों ने शहीद स्मारक पर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के तहत संगठन के सदस्यों ने शहीद स्मारक की सफाई की। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने स्मारक पर लगे पोस्टर तथा गंदगी को पानी के साथ साफ किया तथा आसपास के लोगों से स्मारक पर पोस्टर लगाने की अपील की। संगठन के प्रधान जगबीर पांचाल ने कहा कि चौराहों पर बने महापुरुषों तथा शहीदों के स्मारक हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, इसलिए हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि स्मारकों के आसपास गंदगी फैलाएं। हमें दूसरों को भी स्मारकों के आसपास सफाई के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर रमेश नागवान, बिजेंद्र सिंह, संजय डागर, पवन जेई मौजूद थे।