- Hindi News
- डीएसपी ने ग्रीन सिटी अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश
डीएसपी ने ग्रीन सिटी अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश
गोहाना | ग्रीनसिटी अभियान के तहत समाज कल्याण संगठन के सदस्यों ने सदर थाना परिसर में पौधारोपण किया। अभियान के तहत संगठन के सदस्यों ने परिसर में उगी घास गंदगी को साफ किया तथा पुराने पेड़ों की छंटाई की। डीएसपी विनोद कुमार ने थाना परिसर में बरगद का पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएसपी ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन को सुधार सकते हैं। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान होता है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं। हमें धरती को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने थाना परिसर में लगे पुराने पेड़ों की छंटाई की।