एक्सईएन ने रिवाड़ा गांव को लिया गोद
उपमंडलके रिवाड़ा गांव में लोगों को किसी प्रकार की असुविधाएं नहीं होंगी। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत बिजली निगम के एक्सईएन एसके चावला ने गांव को गोद लिया है। उन्होंने ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी लेने के लिए एक्सईएन ने टीम के साथ गांव का दौरा किया तथा लोगों की समस्याएं सुनी।
जिससे योजना के तहत गांव में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की सके। उन्होंने गांव में शिक्षा, पानी, बिजली, गली, सड़क, आंगनबाड़ी, चौपाल, सिंचाई व्यवस्था, खेल स्टेडियम तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की रिपोर्ट तैयार की। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने गांवों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना लागू की है। जिसके अंतर्गत अधिकारियों ने भी गांवों को गोद लेना शुरू किया है।
प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नियुक्त कराने की मांग: गांवमें पंचायत द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया गया है।
परंतु सरकार द्वारा गांव में डॉक्टर तैनात नहीं किए हैं। जब एक्सईएन ने दौरा किया तो उन्होंने गांव में डॉक्टर तैनात करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तैनात होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बुखार होने पर भी दूसरे गांव या फिर गोहाना शहर में भागना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी शाम को होती है। चावला ने उनकी मांग को आला अधिकारियों के समक्ष रखने और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
^ रिवाड़ा गांव में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए गोद लिया है। गांव का दौरा कर चल रहे विकास कार्य तथा लोगों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया है। ग्रामीणों के सहयोग से गांव की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास किया जाएगा।\\\'\\\' एसकेचावला, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना।