पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कर्मचारियों ने लगाई डीसी से ट्रेजरी को शिफ्ट कराने की गुहार

सरकारी कर्मचारियों ने लगाई डीसी से ट्रेजरी को शिफ्ट कराने की गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीविभागों में चाहे 10 रुपए को किसी को देना हो या फिर कर्मचारियों को वेतन लेना हो। उसके लिए ट्रेजरी ही विकल्प है। जिसके कारण विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों को हर दिन पुरानी तहसील स्थित ट्रेजरी में इन ऊबड़ खाबड़ रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। उन्हें आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही समय बर्बाद होता है। पिछले दिनों सचिवालय की नई बिल्डिंग के फ़र्स्ट फ्लोर पर बने कमरे के ऊपर ट्रेजरी का बोर्ड देखकर इन कर्मचारियों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन यह बोर्ड उतर जाने से वह फिर से निराश है। डीसी से आग्रह किया है कि वह अतिशीघ्र ट्रेजरी को शिफ्ट कराएं।

जलापूर्ति स्वच्छता विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, रोडवेज, बिजली निगम, समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग, एडीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार यानि की प्रदेश सरकार से संबंधित सभी विभागों के कर्मचारियों का वेतन यहीं से रिलीज होता है।

फंड जो भी आता है, डायरेक्ट किसी को भी ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। इसके लिए भी ट्रेजरी से अप्रूवल लेना पड़ता है।

ये परेशानी है : ओल्डरोहतक रोड स्थित पुरानी तहसील में ट्रेजरी स्थापित की गई है। इन दिनों गोहाना रोड रेलवे फाटक पर निर्माण होने के कारण वह बंद है। इसके बाद लोग सारंग रोड अंडरब्रिज का प्रयोग करते थे। लेकिन आधा अधूरा कार्य करन उसे भी छोड़ दिया गया है। इसमें हमेशा पानी भरा रहता है। वहीं ओल्ड रोहतक रोड पर भी निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण यहां पर पहुंचना किसी जंग लड़ने से कम नहीं हैं। जलापूर्ति स्वच्छता विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार, यूनियन नेता जयभगवान दहिया, राजसिंह, शीलकराम मलिक आदि ने बताया कि आवागमन में काफी परेशानी होती है। ट्रेजरी शिफ्ट होनी चाहिए।