- Hindi News
- वाहनों से धंसे मार्ग पर पेंच भरने में जुटा लोक निर्माण विभाग
वाहनों से धंसे मार्ग पर पेंच भरने में जुटा लोक निर्माण विभाग
करीब125 करोड़ रुपए की लागत से सोनीपत-सांपला मार्ग का निर्माण कार्य एचएसआरडीसी महकमे द्वारा कराया गया था, इस मार्ग पर भारी संख्या में अवैध रूप से लोडेड वाहनों के गुजरने के कारण एक तरफ से यह मार्ग जगह-जगह से बुरी तरह से धंसा गया है। इसे रिपेयर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि रात्रि के समय राहगीरों को किसी तरह की कोई परेशानी हो।
कई स्थानों पर तो सड़क इतनी अधिक खस्ताहाल हो चुकी है कि दोपहिया वाहन निरंतर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसकी शिकायत बार-बार वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा रही थी, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल रहा है और विभाग के ठेकेदार कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखा रहा था। लेकिन अब पहले चरण में सोनीपत मार्ग पर धंसी हुई सड़क को ठीक करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।
इनमार्गों की भी हालत है खस्ता : रातके दौरान चलने वाले ओवर लोडिड वाहनों की आवाजाही से खरखौदा बाईपास, खरखौदा-सांपला मार्ग, खरखौदा-गोहाना मार्ग, खरखौदा-मटिंडू मार्ग, खरखौदा-सोनीपत मार्ग सहित कई मार्ग जगह-जगह से धंस गए हैं। इस कारण वाहन यहां से गुजरते समय जोखिम उठा रहे हैं। इस धंसे हुए मार्गों के कारण कई बड़े हादसे भी हो चुके हैं। लेकिन आरटीओ विभाग के अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
सांपला से सोनीपत रोहतक से सोनीपत रोड पर रात के समय सैकड़ों की संख्या में यहां से ओवर लोडेड वाहन गुजरते हैं। ये वाहन या तो वाया झज्जर रेवाड़ी से आते हैं या फिर वाया रोहतक भिवानी की तरफ से आते हैं, लेकिन सोनीपत में इनकी आसानी से इंट्री हो रही है, और सड़कें जगह-जगह से टूट रही हैं। रात के समय लाइन बनाकर सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। जिन पर पता नहीं विभाग की कार्रवाई नगण्य क्यों हैं? क्यों ओवर लोड वाहनों को छूट दी जा रही है?
खरखौदा. सोनीपतमार्ग पर झरोठ गांव के स्टैंड के पास धंसे मार्ग को ठीक करते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी।