- Hindi News
- अब आर्ट के िवद्यार्थियों ने किया कम अंक आने पर रोष प्रदर्शन
अब आर्ट के िवद्यार्थियों ने किया कम अंक आने पर रोष प्रदर्शन
पिछलेएक सप्ताह से कॉलेज में विभिन्न संकाय के छात्रों की नियमित रूप से कक्षाएं लगने से पढ़ाई बाधित हो रही है। कारण है मदवि द्वारा घोषित किया गया परीक्षा परिणाम। पहले कामर्स, फिर साइंस और अब आर्ट के छात्रों ने खराब परीक्षा परिणाम पर अपना विरोध दर्ज कराया है। छात्रों का कहना है कि मदवि द्वारा उत्तर पुस्तिका की जांच सही ढंग से नहीं कराई गई। कुछ छात्रों को शून्य अंक दिए गए हैं, जबकि ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने बिना फीस उत्तर पुस्तिका की दोबारा से जांच कराने की मांग की है। जिससे मेहनत का फल उन्हें मिल सके।
मदवि, रोहतक द्वारा बीए द्वितीय वर्ष चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 11 सितंबर को घोषित किया गया था। परीक्षा में कॉलेज के कला संकाय के 420 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से केवल 23 छात्र ही उत्तीर्ण हो पाए हैं। 397 रि-अपीयर हुए। कुछ विद्यार्थियों के थ्योरी में शून्य अथवा एक या दो नंबर दर्शाए गए हैं। जिसका छात्रों ने काफी विरोध किया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि विवि द्वारा उत्तर पुस्तिका की जांच सही ढंग से नहीं की गई है जिसके कारण छात्रोंं का एक वर्ष खराब हो गया है। गुरुवार को छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। वे प्राचार्य कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी की। छात्र जयवीर, अजय, विक्की, नसीम, देवेंद्र, दीपक, जितेंद्र, मोहित, प्रदीप, जसबीर, नीरज, रोबिन, दीपक छात्र संघ के नेता सुमित महमूदपुर का आरोप है कि विवि द्वारा उत्तर पुस्तिका जांच कार्य में लापरवाही बरती गई है। इसका अंदाजा बच्चों को दिए नंबरों से लगाया जा सकता है। जिन छात्रों के नंबर शून्य हैं, वे काफी मेहनती हैं। नंबर देखने के बाद से वे काफी परेशान हैं। उन्होंने विवि से उत्तर पुस्तिका की निशुल्क दोबारा से जांच करने की मांग की।
बार-बार मांग करने के बाद भी विवि छात्रो की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाता है। इससे छात्रों में रोष है। छात्र अपनी मांगों को मजबूती के साथ उठाएं, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इसके लिए छात्र प्लेटफार्म तैयार करेंगे।
कब-कबकिया छात्रों ने प्रदर्शन
{12सितंबर को कामर्स छात्रों ने एसेसमेंट के कम नंबर किया प्रदर्शन।
{16 को साइंस संकाय के छात्रों ने थ्योरी में कम नंबर आने बॉटनी के प्रेक्टिकल में कक्षा अनुपस्थित दिखाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
{18 को आर्ट के