पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 फीडर बंद होने से 11 घंटे बिजली गुल

4 फीडर बंद होने से 11 घंटे बिजली गुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महमरोड पर बिजली पावर हाउस में तकनीकी खराबी के चलते पांच फीडर बंद रहे। इससे शहर और विभिन्न गांवों में बिजली आपूर्ति करीब 11 घंटे बाधित रही। दिन भर जब बिजली गुल रही तो उपभोक्ता पावर हाउस पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाया। देर रात कर्मचारियों ने खराब फीडर को चालू फीडर के साथ जोड़कर बिजली सप्लाई चालू की। वहीं निगम के अधिकारियों ने करीब 20 कर्मचारियों को तकनीकी खराबी को ठीक करने में लगा दिया।

गुरुवार सुबह करीब दस बजे खंदराई, मंडी, गुढ़ा और सेक्टर-सात फीडर में वायरिंग और वीआई में तकनीकी खराबी गई। जिसके कारण इन फीडर से जुड़े क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। उपभोक्ता पावर हाउस स्थित शिकायत केंद्र पर फोन करके बिजली आने के संबंध में जानकारी लेते रहे, कुछ उपभोक्ताओं को जानकारी मिली तो कुछ को जानकारी नहीं मिली। शाम को भी जब बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई तो उपभोक्ता पावर हाउस पर पहुंचना शुरू हो गए। उन्होंने पावर हाउस पर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तो बिजली सुबह से गुल है। दूसरा उन्हें यह नहीं बताया जाता कि बिजली कब तक आएगी। अब तो इंवर्टर भी जवाब दे गए है। जब लोगों ने हंगामा करना शुरू किया तो बिजली निगम के अधिकारियों ने खराब फीडर के लोड को चालू फीडर पर डालना शुरू कर दिया। देर रात करीब नौ बजे बिजली सप्लाई चालू हो पाई।

आजभी रहेगी बिजली बाधित : निगमके अधिकारियों की माने तो खराब फीडर को ठीक करने के लिए करीब 20 कर्मचारियों को लगाया गया है। वीआई में तकनीकी खराब गई थी। जिसे ठीक किया जा रहा है। रात भर कार्य चलेगा।

गोहाना. महमरोड स्थित पावर हाउस में तकनीकी खराबी को ठीक करते हुए बिजली कर्मचारी।