पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी सब्जी मंडी से नैनो कार चोरी

पुरानी सब्जी मंडी से नैनो कार चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| पुरानीसब्जी मंडी में खड़ी एक नैनो गाड़ी को चोर लेकर फरार हो गए। निजामपुर निवासी अजमेर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अजमेर ने बताया कि वह मंडी में किसी काम के सिलसिले में आया हुआ था। उसने अपनी गाड़ी मंडी क्षेत्र में खड़ी कर दी और एक व्यक्ति के पास चला गया। कुछ समय बाद जब गाड़ी के पास पहुंचा तो वहां पर गाड़ी नहीं थी। उन्होंने इधर-उधर तलाश किया और लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन गाड़ी का सुराग नहीं लगा। बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।