पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 दिन बाद नहीं कार्रवाई परिजन मिले डीएसपी से

5 दिन बाद नहीं कार्रवाई परिजन मिले डीएसपी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसप्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने वाले देवीलाल नगर निवासी ओमप्रकाश के परिजन मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को डीएसपी राजीव देशवाल से मिले। उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने की भी मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज तो किया, लेकिन पुलिस कर्मियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की। तो उन्हें सस्पेंड किया गया और ही पूछताछ करने के लिए गिरफ्तार किया है। ऐसे में पुलिस निष्पक्ष जांच कैसे कर सकती है। परिजनों की मांग पर डीएसपी राजीव देशवाल ने एसपी को पत्र लिखकर मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी या सीआईए से कराने की सिफारिश की है।

संदीप पुत्र ओमप्रकाश ने बताया 28 अगस्त को राजेंद्र के पुत्र डिंपी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उन्होंने ओमप्रकाश को प्रताड़ित करना शुरू किया। इसी प्रताड़ना से तंग आकर ओमप्रकाश ने बीती 12 सितंबर की शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया। बाद में उसकी महिला मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस संबंध में थाना शहर में तैनात राजेंद्र, उसके पुत्र डिंपी और राजपाल के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज तो किया, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस जांच करने की बात करती है, जबकि वास्तविकता यह है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। अन्य मामलों में पुलिस तत्परता दिखाती है। परंतु इस मामले में पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही। पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच के संयोजक महेंद्र पांचाल, सत्यवान, नफे सिंह, हवासिंह, राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुंदर कश्यप, पवन, दिलबाग, विजय, कमला, ओमपति, नारायण देवी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सीआईए से कराई जाएगी जांच

परिजनोंकी मांग के आधार पर डीएसपी राजीव देशवाल ने मामले की जांच सीआईए या फिर किसी अन्य एजेंसी से कराने के लिए एसपी को पत्र लिखा है। जिससे मामले की जांच को लेकर कोई भी सवाल खड़ा हो सके। डीएसपी देशवाल ने बताया कि मामले की थाना स्तर पर भी जांच कराई गई है। परंतु परिजन जांच से संतुष्ट नहीं दिखाई दिए। इसलिए इस बारे में पत्र लिखा है। ताकि परिजन संतुष्ट हो सके।

गोहाना. लघुसचिवालय में डीएसपी से मिलने पंहुचे ओमप्रकाश के परिजन।