पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंखों का नि:शुल्क जांच शिविर 27 सितंबर को

आंखों का नि:शुल्क जांच शिविर 27 सितंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| श्रीचमत्कारी संत चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 27 सितंबर से 30 सितंबर तक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जींद रोड स्थित आश्रम में लगाया जाएगा। शिविर में रोगियों की नेत्र विशेषज्ञ द्वारा जांच की जाएगी। ट्रस्ट के प्रधान बालकिशन गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गोहाना में तीसरा आंखों का नि:शुल्क जांच शिविर लगाया जा रहा है। पंजीकरण का कार्य 24 सितंबर तक आश्रम में किया जाएगा। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। जांच के बाद यदि किसी मरीज को आप्रेशन की आवश्यकता पड़ती है तो ट्रस्ट द्वारा उसकी आंखों का नि:शुल्क आप्रेशन भी कराया जाएगा। शिविर में पहुंचने वाले मरीजों के ठहरने, खाने-पीने, तथा दवा की व्यवस्था आश्रम द्वारा नि:शुल्क की जाएगी। बालकिशन ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जांच शिविर में अपनी आंखों की जांच करवा सकता है।