पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिंटर खराब होने से नहीं मिले डुप्लीकेट बिल

प्रिंटर खराब होने से नहीं मिले डुप्लीकेट बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएनएलकार्यालय में कई दिनों से प्रिंटर खराब पड़ा हुआ है। इससे उपभोक्ता डुप्लीकेट बिल लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। परंतु उन्हें एक ही जवाब मिलता है कि प्रिंटर ठीक होने के बाद ही बिल मिल पाएंगे। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तो निगम द्वारा समय पर बिल नहीं भेजे जाते, यदि कोई डुप्लीकेट बिल लेने के लिए जाता है, उन्हें चक्कर लगाने पड़ते हैं।

बीएसएनएल उपभोक्ता उमेद, योगेश, रामकुमार, जयकिशन, रामकिशन ने बताया कि वह पिछले दो दिन से अपने टेलीफोन का बिल भरवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे है, लेकिन निगम के प्रिंटर खराब हो जाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम द्वारा 24 से 26 तारीख तक बिल जमा कराने की बात कहता है। परंतु बिल समय पर नहीं पहुंच जाते। बिल भरने पर जुर्माना लगा दिया जाता है। साथ ही टेलीफोन की वन-वे कर दिया जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक बार ही समय निकालकर बड़ी मुश्किल से कार्यालय में आते हैं। यहां पर आने के बाद उन्हें फिर से आने की बात कही जाती है। निगम को उपभोक्ताओं की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए अतिरिक्त प्रिंटर की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार चक्कर लगाने पड़े।

^तकनीकी खराबी के चलते ही दोनों प्रिंटर खराब हैं। दोनों को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। जिससे डुप्लीकेट बिल लेने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़े। सतबीर,एसडीओ,बीएसएनएल गोहाना