- Hindi News
- दहेज हत्या मामले में एक आरोपी किया गिरफ्तार
दहेज हत्या मामले में एक आरोपी किया गिरफ्तार
गोहाना|थाना सदरपुलिस गोहाना ने सोमवार को दहेज हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मंजीत जिला झज्जर के सुरहेटी गांव का रहने वाला है। चार सितंबर को थाना सदर गोहाना में अनीता प|ी कर्ण सिंह निवासी जसराणा ने शिकायत दी थी कि मेरी लडकी अंजली की शादी एक वर्ष पूर्व मंजीत निवासी सुरहेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष ने अधिक दहेज देने की मांग की। जब मना किया तो उन्होंने अंजली को जहरीला पदार्थ खिला दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थाना में तैनात एएसआई आनंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मंजीत को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।