पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप के पीछे लटकने का भुगता खामियाजा, हुई मौत

जीप के पीछे लटकने का भुगता खामियाजा, हुई मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींदरोड स्थित कोहला मोड़ के पास जीप के पीछे लटका एक यात्री सड़क पर गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक बलराज (45) निजामपुर गांव का रहने वाला था। पुलिस ने बलराज के शव का मंगलवार को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया और शव वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि जीप में अधिक सवारी होने के होने के कारण बलराज जीप के बाहर लटका हुआ था। जब जीप कोहला मोड पर पहुंची तो एकाएक जीप उछल गई। झटका लगने से बलराज का हाथ छूट गया और वह सड़क पर गिर गया।

गोहाना | अंबेडकरचौक पर खड़ी बाइक को लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने पाहिल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पाहिल ने बताया कि वह बीती 17 सितंबर को अंबेडकर चौक पर किसी काम के सिलसिले में गया था। अपनी बाइक चौक पर खड़ी करके चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो बाइक गायब मिली। उन्होंने इधर-उधर तलाश किया, लेकिन बाइक का पता नहीं लगा। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इन दिनों शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है।