पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर नकदी दस्तावेज चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर नकदी दस्तावेज चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिंढाणागांव निवासी ईश्वर के घर में मंगलवार को दो युवक घुस गए। घर से नकदी और दस्तावेज चोरी करके फरार हो गए। बरोदा थाना पुलिस ने ईश्वर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नवीन सतीश रिढाणा गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिंढाणा गांव निवासी ईश्वर सिंह पुत्र राज सिंह ने मंगलवार को शिकायत दी थी कि गांव निवासी नवीन सतीश घर में घुस गए और करीब 2600 रुपए दस्तावेज चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना में तैनात एएसआई हरिप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी नवीन सतीश को मंगलवार शाम को रिंढाणा गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 2600 रुपए दस्तावेज उनके मकान से बरामद कर लिए हैं।