पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरोध किया तो डंडों से पीटा

विरोध किया तो डंडों से पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में घुसकर घायल परिजनों पर किया हमला, चार घायल

दसवींकी परीक्षा देने के बाद गांव जा रही कुछ छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की। छात्राओं उनके साथ मौजूद टीचर ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने छात्राओं टीचर के साथ मारपीट की। हमलावरों की संख्या करीब 10 बताई जा रही है और सभी युवक बाइक पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सिवानका गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल की छात्राओं का जनता बुटाना स्कूल में सेंटर था। बुधवार को इलेक्टिव विषय संस्कृत, फिजिकल एजूकेशन और ड्राइंग का पेपर था। परीक्षा देने के बाद स्कूल की छात्राएं टाटा मैजिक में सवार होकर गांव में जा रही थी। टाटा मैजिक में करीब 8-10 लड़कियां सवार थी। उनके साथ टीचर संजीव भी था। जब वे महमूदपुर रोड स्थित स्टेडियम के पास पहुंचे तो कुछ मनचलों ने गाड़ी को रूकवा लिया। सभी युवक बाइक पर सवार थे। गाड़ी रूकने के बाद युवकों ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जब विरोध किया तो उन्होंने डंडों से छात्राओं पर हमला कर दिया। युवकों ने टीचर का भी गला पकड़ा और उसके साथ भी मारपीट की। छात्रा और टीचर को घायल करने के बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। बाद में चालक ने घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।

गोहाना. अस्पतालमें घायल को लेकर जाते हुए परिजन।

बुधवार को दसवीं कक्षा का अंतिम पेपर था। इलेक्टिव सब्जेक्टस का पेपर होने के कारण छात्राओं की संख्या भी कम थी। परीक्षा दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे समाप्त हुई। परीक्षा समाप्त होने पर छात्राएं भी खुश थी, क्योंकि परीक्षा की मानसिक परेशानी से छुटकारा मिल गया था। परंतु हमलावरों ने उन पर हमला करके उनकी परेशानी बढ़ा दी। छात्रों का कहना है कि उनके साथ पहली बार इस तरह की घटना हुई है।