पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्राद्ध समाप्त, अब जोर पकड़ेगा नामांकन भरने का कार्यक्रम

श्राद्ध समाप्त, अब जोर पकड़ेगा नामांकन भरने का कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्राद्धसमाप्त हो चुके हैं। गुरुवार को पहला नवरात्र है। इसके साथ ही रिटर्निंग कार्यालय में आवेदन करने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी। विभिन्न पार्टी के प्रत्याशियों ने पहले ही 25 सितंबर को नामांकन पत्र भरने की घोषणा की हुई है। बुधवार को भी बरोदा विधानसभा क्षेत्र से किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भी भरा। केवल फार्म लेकर चले गए।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र भरने का कार्य 27 सितंबर तक चलना था। जबकि श्राद्ध 24 सितंबर तक थे। ऐसे में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरने के लिए 25 सितंबर को चुना था। बुधवार को श्राद्ध समाप्त हो गए। ऐसे में नामांकन भरने की प्रक्रिया तेज होगी। अब तक बरोदा विधानसभा क्षेत्र से एक ही प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा है, वह भी निर्दलीय है। वहीं नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के चलते सचिवालय में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कर्मी को तैनात किया है।

येप्रत्याशी भरेंगे नामांकन: निर्दलीयप्रत्याशी मुकेश तायल, हरियाणा लोकहित पार्टी से उमेश शर्मा, हजकां से धर्मपाल मलिक ने नामांकन पत्र भरने की घोषणा की हुई है। बरोदा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने के लिए अब तक 12 व्यक्ति फार्म ले जा चुके हैं। इनमें कई व्यक्ति नामांकन गुरुवार को भर सकते है।

गोहानाविधानसभा क्षेत्र में रैलीस्थल हैलीपैड के स्थान बदले: जिलानिर्वाचन अधिकारी ने गोहाना विधानसभा क्षेत्र के लिए जनसभा, पोस्टर लगाने हैलीपैड के लिए कुछ स्थानों में बदलाव किया है।

जनसभा के लिए सब्जी मंडी सोनीपत, देवीलाल स्टेडियम गोहाना कम्यूनिटी सैंटर नजदीक राजकीय प्राइमरी स्कूल गोहाना को निर्धारित किया गया है। पोस्टर के लिए सब्जी मंडी, सोनीपत रोड गोहाना, ड्रैन नंबर आठ का पश्चिमी किनारा, गोहाना शहर की तरफ, पुरानी आनाज मंडी गोहाना, देवीलाल स्टेडियम की दीवार, श्मशान भूमि की दीवार पार्क रोड गोहाना शामिल है।

हैलीपैड के लिए लघु सचिवालय गोहाना और महिला मैडिकल कालेज खानपुर का मैदान निर्धारित किया गया है।