पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर लें डॉक्टर की सलाह

स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर लें डॉक्टर की सलाह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना|राजकीय कन्यास्कूल में गुरुवार को छात्राओं को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी। हिंदुस्तान सेवा संगठन के मार्गदर्शक डॉ.रमेश नागवान ने बताया कि स्वाइन फ्लू हवा से फैलने वाला एक संक्रामक रोग है।

फ्लू के रोगी के संपर्क में आने पर यह रोग उसे भी लग जाता है। इसलिए जब भी फ्लू के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्य गायत्री मलिक ने की। उन्होंने बताया कि यह रोग सर्दी के मौसम में अधिक पनपता है तथा गर्मी आते ही समाप्त हो जाता है। स्वाइन फ्लू की चपेट में आने पर रोगी को जुकाम, खांसी, बुखार तथा सांस लेने में परेशानी होती है। रोगी में इस प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। रोगी द्वारा की गई लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। रोगी को खांसते समय मुंह पर रूमाल लगाना चाहिए तथा मास्क का प्रयोग करना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति को रोगी के संपर्क में नहीं आना चाहिए।