पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसपी से की अतिक्रमण हटाने महिला सुरक्षा बढ़ाने की मांग

डीएसपी से की अतिक्रमण हटाने महिला सुरक्षा बढ़ाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजारमें बढ़ते अतिक्रमण तथा महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर व्यापार मंडल मैन बाजार एसोसिएशन के सदस्य गुरुवार को डीएसपी विनोद कुमार से मिले।

व्यापारियों का कहना है कि बाजार में रेहडी संचालकों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिसके कारण लोगों के लिए आने-जाने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं बचा है। मार्ग संकरा होने के कारण बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। डीसपी विनोद कुमार ने व्यापारियों को जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र पाल गुंबर, वेद मेहता, सन्नी अहुजा, पंकज सिंह, जस्सी खुराना, धीरज नारंग, मयूर बजाज, भीष्म परूथी, रमेश बतरा, बिंदु अलावादी, राजू बजाज, श्याम सुंदर, सुरेश धवन, तिलक, रिंकू सिंधवानी, संजय, विजय गांधी ने बताया कि मैन बाजार क्षेत्र शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में से एक है।

यहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीददारी करने के लिए आते हैं। स्कूलों की छूट्टी के समय बाजार में भीड़ अधिक बढ़ जाती है। बाजार की भीड़ का फायदा कुछ मनचले युवक उठाते हैं। युवक बाजार से गुजरने वाली छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं तथा आती-जाती लड़कियों पर फब्तियां कसते रहते हैं। दुकानदारों द्वारा विरोध करने पर उनसे झगड़ना शुरू कर देते हैं। वहीं बाजार में रेहड़ी संचालकों तथा कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा है।