- Hindi News
- स्वयं सेवकों ने सफाई के लिए लोगों को किया प्रेरित
स्वयं सेवकों ने सफाई के लिए लोगों को किया प्रेरित
गोहाना | विद्यासागर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, भावड़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल के प्राध्यापक संजीत को शिविर का कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। एनएसएस शिविर के प्रथम दिन स्वयं सेवकों ने गांव में सफाई अभियान चलाया। स्वयं सेवकों ने लोगों को अपने आस-पास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य दलबीर सिंह ने स्वयं सेवकों को समाज सेवा तथा सफाई के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की पुरक होती है। जहां सफाई होती हैं वहां बीमारियां नहीं पनपती, सफाई अत्यंत आवश्यक है।