- Hindi News
- विज्ञान प्रदर्शनी में जल स्त्रोत मॉडल रहा प्रथम स्थान पर
विज्ञान प्रदर्शनी में जल स्त्रोत मॉडल रहा प्रथम स्थान पर
एमआरपब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विज्ञान के सिद्धांत, प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधानों के संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी के प्राथमिक वर्ग में जैकी, हिमांशु, मनीष, प्रियांशु हर्षित का जल स्त्रोत मॉडल प्रथम तथा माध्यमिक वर्ग में नीरज जितेंद्र का स्टेथोस्कोप मॉडल प्रथम, अंकित सागर का जल घड़ी मॉडल द्वितीय अमन, आशिष का हाइड्रोलिक आर्म मेघना सरिता का खाद्य-जाल मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। उच्च वर्ग में मनीषा, पूजा मीनाक्षी का पुर्नचक्रण मॉडल प्रथम, शिखा, नैंसी, मोनिका, पंकज कोमल का जलविद्युत मॉडल तथा अंकित, अंकुश का श्वसन तंत्र मॉडल संयुक्त रूप से द्वितीय तथा हिमांशु, जयभगवान कपिल का मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ोदा के शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार ने किया।
स्कूल एमडी राजबीर शर्मा ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से अर्जित इस अवसर पर उप-प्राचार्य अनीता शर्मा, संगीता, हंसराज, नेहा, रीतू, सीमा, प्रोमिला, अनीता देवी, नरेश मलिक, अनिल, ब्रह्मदत कौशिक आदि उपस्थित थे।