- Hindi News
- आजीवन कारावास का दोषी फिर से किया गिरफ्तार
आजीवन कारावास का दोषी फिर से किया गिरफ्तार
जिलेकी थाना शहर शहर सोनीपत पुलिस ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास के सजायाफ्ता अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश पुत्र अशोक निवासी दहिया कालोनी शहर सोनीपत का रहने वाला है।
सेक्टर-23 पुलिस चोकी में नियुक्त सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह ने बुधवार को अपनी पुलिस पार्टी के साथ वर्ष 2004 में थाना शहर गोहाना में दर्ज हत्या के मामले में आजीवन कारावास के सजायाफ्ता अपराधी दिनेश पुत्र अशोक निवासी दहिया कालोनी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वर्ष 2008 में करनाल जेल से 28 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। पैरोल अवधि समाप्त होने पर वह वापिस हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। थाना शहर सोनीपत में 8, 9 परिजन एक्ट के तहत आरोपी पर एक और आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। ऐसे में अब मामले की जांच करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।