नाबालिग का शव कुंडे से लटका मिला
शहरके गोहाना रोड स्थित अशोक विहार में एक नाबालिग लड़की का शव दरवाजे के कुंडे से लटना मिला है। परिजनों ने घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है। बताया गया है कि सविता (16) का शव घर में दरवाजे के कुंडे में लटा मिला है। परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने उसे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है। सविता ने आत्म हत्या की है या फिर घटना के पीछे कुछ और है पुलिस इसकी जांच कर रही है।